सरायपाली : जमीन के बीच लगे तार का घेरा बढाने की बात बोलने पर... - CG Sandesh

सरायपाली : जमीन के बीच लगे तार का घेरा बढाने की बात बोलने पर मारपीट.

सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम छिंदपाली के नवोदय मोहल्ला में जमीन के बीच लगे हुए तार के घेरा को बढाने की बात कहने पर एक व्यक्ति से गाली गलौच कर मारपीट किया गया, जिसकी शिकायत पुलिस ने दर्ज की है.  

गोपीनाथ चौहान ने पुलिस को बताया कि ग्राम छिंदपाली के नवोदय मोहल्ला में उसका मकान व खिरोद बारीक के मकान का बाड़ी लगा हुआ है. जिसके बीच तार का घेरा लगा है. 

खिरोद बारीक आये दिन उसके हिस्से की तार घेरा को थोड़ा- थोड़ा बढाते जा रहा है. जिसे 11 मई 2024 को 11 बजे गोपीनाथ चौहान ने खिरोद बारीक को बोला कि हमारे साईड थोड़ा-थोड़ा तार घेरा को बढाते जा रहे हो तो वह आवेश में आकर मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर जान सहित मारने की धमकी देकर लाठी डंडा से मारपीट किया.

गोपीनाथ ने बताया कि मारपीट करने से उसके पीठ व बांये पैर पर चोट लगा है, काफी दर्द हो रहा है घटना को उसकी मां उर्वशी चौहान व पारा मोहल्ला के लोग देखे सुने है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने खिरोद बारीक के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें