बागबाहरा : दहेज प्रताड़ना से तंग होकर नवविवाहिता ने दी जान. - CG Sandesh

बागबाहरा : दहेज प्रताड़ना से तंग होकर नवविवाहिता ने दी जान.

बागबाहरा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने शादी के 15 दिनों में ही दहेज़ की प्रताड़ना से तंग आकर अपनी जान दे दी.

मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका गायत्री ओगरे पति संतु ओगरे उम्र 27 साल को उसके पति एवं सास पार्वती द्वारा दहेज में मोटरसायकल नही लाए हो कहकर प्रताड़ित करते थे. जिसके चलते नवविवाहिता ने शादी के बाद 15 दिवस के अंतराल में 18 अप्रैल को प्रताड़ना को सहन नहीं कर पाने से अपने कमार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध 304बी, 306, 34 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें