राजधानी के एक व्यापारी ने की आत्महत्या...महादेव सट्टा एप माम... - CG Sandesh

राजधानी के एक व्यापारी ने की आत्महत्या...महादेव सट्टा एप मामले में आया था नाम

रायपुर। महादेव सट्टा एप प्रकरण में फंसकर एक कारोबारी ने आत्महत्या कर ली हैं। मामला राजधानी रायपुर के सिविल लाइन क्षेत्र का हैं। मृतक कारोबारी का नाम संदीप बग्गा हैं। उसने जहर पीकर सुसाइड किया है। मरने से पहले संदीप ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा हैं। पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुट गई हैं।

 


संदीप बग्गा ने अपने सुसाइड नोट में धमकी का जिक्र किया हैं। नोट में महादेव सट्टा के पैनल ऑपरेटर नीतीश मित्तल से लेनदेन और पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी से डरने के कारण खुदकुशी करने का जिक्र किया गया हैं। पुलिस ने इस प्रकरण में आत्महत्या के लिए उकसाने के सम्बन्ध में अपराध पंजीबद्ध कर लिया हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें