लोकसभा चुनाव प्रचार में उतरे अल्लू अर्जुन को झटका, पुलिस ने ... - CG Sandesh

लोकसभा चुनाव प्रचार में उतरे अल्लू अर्जुन को झटका, पुलिस ने दर्ज किया आचार संहिता के उल्लंघन का मामला

एंटरटेनमेंट न्यूज़। दक्षिण भारतीय अभिनेता अल्लू अर्जुन के प्रशंसक उनकी एक झलक पाने को हमेशा बेताब रहते हैं। वह जहां भी जाते हैं उनके पीछे-पीछे उनके प्रशंसकों भी पहुंच जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ जब वह अपने करीबी दोस्त और वाईएसआरसीपी विधायक रवि चंद्र किशोर रेड्डी के लिए प्रचार करने नंदयाल पहुंचे। उनकी एक झलक पाने को प्रशंसकों का हुजूम उमड़ पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में अभिनेता के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।


प्रशंसकों की भीड़ की वजह से पैदा हुई समस्या

अल्लू अर्जुन को देखने के लिए रवि चंद्रा के आवास पर बड़ी संख्या में प्रशंसक और समर्थक आए और इससे बड़े पैमाने पर कानून-व्यवस्था और यातायात की समस्या पैदा हो गई, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मामला हुआ दर्ज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता अल्लू अर्जुन और रवि चंद्र किशोर रेड्डी की टीम द्वारा कोई अनुमति नहीं ली गई थी, इसलिए अल्लू अर्जुन और रवि चंद्र रेड्डी के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें