सरायपाली : सागरपाली चौक के पास हुआ हादसा, दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल.
सिघोड़ा थाना अंतर्गत एनएच-53 रोड सागरपाली चौक के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार 10 मई 2024 को प्रात: 8 बजे कमल विशाल अपने निजी काम से अपने मोटर सासकल पैशन प्रो CG 06 GS 4232 से सरायपाली गया था, जिसका दोपहर करीब 3:40 बजे एन एच 53 रोड सागरपाली चौक के पास एक्सीडेंट हो गया. एक्सीडेंट के बाद आसपास के लोग उन्हें पास ही अम्बिका अस्पताल ईलाज हेतु ले गये. जहाँ गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें रिफर कर दिया गया.
इस घटना से कमल विशाल के सिर, जांघ में काफी गंभीर चोट आयी, घटना को देखने वालों ने बताया कि कमल विशाल अपने मोटर सायकल पैशन प्रो CG 06 GS 4232 से रोड क्रास कर रहे थे तभी इनोवा वाहन क्रमांक CG 10 AH 4915 के चालक ने ओड़िशा की तरफ से सरायपाली की ओर जाते समय लापरवाही पूर्वक तेज गति से अपने वाहन को चलाकर एक्सीडेंट किया है जिससे कमल विशाल को गंभीर चोट आई है.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने वाहन क्रमांक CG 10 AH 4915 के चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबध कर विवेचना में लिया है.