सरायपाली : पेट्रोल पम्प के पास से सेल्समेन की बाइक चोरी
सरायपाली के महलपारा स्थित किंग ऑटो केयर पेट्रोल पंप के सेल्समेन की मोटर सायकल ऑफिस के सामने से चोरी हो गई. बैतारी निवासी सेल्समेन शंकर महन्ती ने चोरी की शिकायत थाने में दर्ज करायी है.
शंकर ने बताया की वह किंग ऑटो केयर पेट्रोल पंप में 19 वर्षो से सेल्समेन के पद पर कार्यरत है. 7 मई को वह अपनी मोटर सायकल HF डिलक्स क्र. CG 06 GH 9355 से ड्यूटी आया था. पेट्रोल पंप के ऑफिस के सामने प्रतिदिन कि भांति मोटर सायकल खड़ी कर चाबी अपने पास रखकर सो गया.
8 मई को सुबह 5 बजे उठा और देखा तो उसकी मोटर सायकल किसी ने चोरी कर ली थी. आसपास पता तलाश करने पर भी मोटर सायकल का कोई पता नहीं चला तो चोरी की शिकायत थाने में दर्ज करायी गई. चोरी हुई बाइक की कीमत 20 हजार रुपये बताई गई.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत अपराध कायम किया है.