आज फिर ओडिशा दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णुदेव साय...चुनावी जनसभ... - CG Sandesh

आज फिर ओडिशा दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णुदेव साय...चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित

  रायपुर : देश में जहां एक तरफ लोकसभा चुनाव का माहौल है, तो ओडिशा में लोकसभा के साथ-साथ विधासनभा चुनाव भी होने वाली है। ओडिशा में 13 और 20 मई को दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे प्रदेश में लोकसभा चुनाव भी हो रहे हैं। उड़ीसा में होने वाले लोकसभा और विधासनभ चुनाव से पहले भाजपा के कई बड़े नेता लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। भाजपा के दिग्गज नेता लगातार जनता से रूबरू होकर भाजपा के पक्ष में माहौल बना रहे हैं और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने की बात कह रहे हैं।


तीन सभाओं को संबोधित करेंगे सीएम साय

भाजपा के दिग्गज नेताओं के दौरों के बीच छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय भी ओडिशा दौरे पर जा रहे हैं। सीएम विष्णुदेव साय आज एक बार फिर ओडिशा दौरे पर जाएंगे। इस दौरान सीएम साय कालाहांडी लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगे। इस दौरान सीएम साय नुआपाड़ा और डुमेरबहल में जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम साय आज सुबह 11.30 बजे  रायपुर से हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे और चुनाव प्रचार के बाद शाम साढ़े चार बजे वापस राजधानी  रायपुर लौटेंगे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें