महासमुंद : ग्राम जोबा में दो परिवार के बीच मारपीट, दोनों पक्... - CG Sandesh

महासमुंद : ग्राम जोबा में दो परिवार के बीच मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज करवाई रिपोर्ट.

तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जोबा में दो परिवार के बीच मारपीट और गाली गलौच होने पर दोनों पक्षों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है.

इतवारी खुंटे ने पुलिस को बताया कि 8 मई 2024 को जब वह काम करने खेत गया हुआ था. तो उसकी लड़की भारती को घर के सामने नीम पेड़ के पास गांव का गुमान मांडले तथा उसकी लड़की भोज मांडले हमारे घर के लड़के को जेल भिजवाये हो, छुडा नहीं रहे हो कहकर गंदी गंदी गाली गलौच कर हांथ मुक्का से दोनो मारपीट किये, घटना को संतोष बंजारे देखा सुना और बीच बचाव किया. शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

जबकि कौशिल्या मांडले ने पुलिस को बताया कि 8 मई 2024 को सुबह वह अपने पति गुमान मांडले के साथ काम करने बाहर गयी हुई थी, काम से करीबन शाम 5 बजे वापस आई तो घर के पास गांव का ईतवारी खुंटे गाली गलौच करने लगा, और वह घर चली गयी. घर जाने के बाद कौशिल्या की लड़की कुमारी भोज मांडले में उसे बताया कि दोपहर 2 बजे जब वह सामान लेने किराना दुकान गयी थी, और सामान लेकर वापस घर आ रही थी तो नीम पेड़ के पास गांव का ईतवारी खुंटे एवं उसकी बेटी भारती उसे देखते ही तुम लोग हमारे परिवार की लड़की को बदनाम किये हो कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए हांथ मुक्का से मारपीट किया. जिसपर आरोपियों के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC पंजीबद्ध किया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें