news-details

छत्तीसगढ़ : बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के आसार...

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अगले दो दिनों में बदलने की संभावना है। आज से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। हालांकि द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश के एक दो जगहों पर बारिश हो सकती है। गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने की भी संभावना है।    

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 10 और 11 मई को अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। एक द्रोणिका उत्तर पश्चिमी राजस्थान के ऊपर स्थित चक्रवर्ती परिसंचरण से पश्चिम मध्य प्रदेश होते हुए पश्चिम विदर्भ तक औसत समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर स्थित है। इसकी वजह से प्रदेश में नमी हवाओं का असर जारी है। इससे बारिश की संभावना बनी हुई है।

मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि एक द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के एक-दो जगह पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही अंधड़ चलने की भी संभावना है। आने वाले शनिवार को प्रदेश में कई इलाकों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ चलने के साथ ही बारिश होने की संभावना है।




अन्य सम्बंधित खबरें