कोरबा में सनसनीखेज मामला : कमरे में मिली 3 लाशें, ट्रिपल मर्... - CG Sandesh

कोरबा में सनसनीखेज मामला : कमरे में मिली 3 लाशें, ट्रिपल मर्डर से ग्रामीणों में दहशत का माहौल

कोरबा। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक ही कमरे में पति-पत्नी और मासूम की लाश मिली है. घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. मामला में हत्या की आशंका जताई जा रही है. यह पूरा मामला उरगा थाना का है.


जानकारी के अनुसार, उरगा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कोकरीचोली के निवासी रजक परिवार में पति-पत्नी और दो साल की बच्ची की घर में लाश मिली है. आज सुबह जैसे ही घटना की जानकारी गांव वालों को लगी तो फ़ौरन मामले की सूचना पुलिस को दी गई. घटनास्थल पर पहुंचकर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा अपनी टीम के साथ जांच में जुट गए हैं. बताया जा रहा है कि जयराम रजक, पत्नी सुजाता रजक और उनकी बच्ची 2 साल की गुरुवार की दरमियानी रात बेरहमी से हत्या कर दी गई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें