सरायपाली : लोन में निकाला हुआ पैसा देने से मना कर चाचा ससुर ... - CG Sandesh

सरायपाली : लोन में निकाला हुआ पैसा देने से मना कर चाचा ससुर ने की मारपीट.

सरायपाली के ग्राम बड़ेपंधी में एक महिला जब अपने पति के साथ लोन का निकाला हुआ पैसा लेने चाचा ससुर के पास पहुंची तो उसके चाचा ससुर ने मुझे देखकर लोन दिए हैं कहकर अपनी बहु व भतीजे से मारपीट करने लगा जिसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई गई है.

ग्राम बड़ेपंधी निवासी प्रार्थिया संजु कंद ने पुलिस को बताया कि 7 मई 2024 को वह अपने चाचा ससुर दुखनाशक एवं काकी सास कुमोदिनी कंद के साथ सरायपाली ग्राम शक्ति कस्टमर कार्ड से लोन लेने आई थी. ग्राम शक्ति कस्टमर कार्ड से सरायपाली में 28,500 रूपये लेकर वापस घर बड़ेपंधी चली गई. पैसा उसके चाचा ससुर दुखनाशक कंद अपने पास रखा था. जिसे संजू दोपहर 1 बजे अपने पति अरविंद कंद के साथ पैसा मांगने के लिये उनके घर गया तो उसके चाचा ससुर बोले कि मुझे देखकर लोन दिये है तेरा क्या पैसा कहकर विवाद झगड़ा करने लगा एवं अश्लील गाली गलौज,  मां बहन की गाली देते जान से मारने की धमकी देते डंडा से मारपीट करने लगा.

मारपीट से संजू के चेहरा, बांया पैर, पीठ, कमर में चोट लगी है एवं उसके पति बीच बचाव करने आया तो उसे भी हाथ मुक्का से मारपीट किया गया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने दुखनाशक कंद के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें