Breaking: महादेव सट्टा मामले में ईओडब्ल्यू कार्रवाई, प्रदेश ... - CG Sandesh

Breaking: महादेव सट्टा मामले में ईओडब्ल्यू कार्रवाई, प्रदेश के कई शहरों में कार्रवाई, सहेली और अलंकार ज्वेलर्स में मारा छापा

रायपुर/दुर्ग। महादेव सट्टा मामले में ईओडब्ल्यू बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने में जुटा है. आज सुबह से ही ईओडब्ल्यू की टीम प्रदेश भर में रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर, राजनांदगांव, कांकेर सहित अन्य जगहों पर एक साथ छापेमारी कर रही है. ईओडब्ल्यू के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में सुरक्षा बल भी कार्रवाई में शामिल हैं.


दुर्ग में सराफा व्यापारियों के निवास और दुकानों पर एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने रेड मारी है. सहेली ज्वेलर्स और अलंकार ज्वेलर्स के संचालक की दुकान और निवास पर सुबह-सुबह पहुंचकर दस्तावेजों की पड़ताल के साथ पूछताछ कर रही है. अलंकार ज्वेलर्स के संचालक प्रकाश सांखला के निवास पर पहले भी आईडी और ईडी की टीम छानबीन कर चुकी है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें