जीवित व्यक्ति को बताया मृत... वोट डालने से रोका... - CG Sandesh

जीवित व्यक्ति को बताया मृत... वोट डालने से रोका...

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए रायपुर सीट पर मतदान जारी है। इसी बीच रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सचदेवा इंटरनेशनल स्कूल श्यामनगर मतदान केंद्र में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां मतदान केंद्र पर पहुंचे 42 वर्षीय सुधीर मंडोपे को वोटर लिस्‍ट में मृतक बताकर उसे वोट देने से मनाकर दिया गया।

सुधीर ने खुद को जिंदा बताते हुए वोट डालने की अपील की। लेकिन मतदान केंद्र अधिकारी ने सुधीर की बात नहीं सुनी और उसे वोट देने से मनाकर दिया गया। मतदान से रोके जाने पर नाराजगी जताते हुए सुधीर ने बताया कि इसी पोलिंग बूथ पर विधानसभा चुनाव में उसने वोट दिया था। इस प्रकार से सुधीर लोकसभा चुनाव में अपने मनपसंद प्रत्‍याशी का चुनाव करने से वंचित हो गए।

बतादें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए आज रायपुर सीट पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ, जोकि शामिल छह बजे तक होगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें