CG : मजदूरों के ऊपर पलटी ट्रक, एक की मौत, कई घायल - CG Sandesh

CG : मजदूरों के ऊपर पलटी ट्रक, एक की मौत, कई घायल

धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. डेमार गांव में सुबह करीबन 10 बजे मजदूर नाली निर्माण के काम पर लगे हुए थे. इस बीच तेज रफ्तार ट्रक पलटने से एक मजदूर की दबने से मौत हो गई, वही 6 मजदूर घायल हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रायपुर की ओर से आयरन पत्थर लेकर आ रही तेज रफ्तार ट्रक डेमार के पास मजदूरों पर अनियंत्रित होकर पलट गई. जिससे एक मजदूर की मौत हो गई. सभी मजदूर पश्चिम बंगाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें