जशपुर मतदान केंद्र से आई बड़ी खबर,पोलिंग बूथ में वोट डालने आए... - CG Sandesh

जशपुर मतदान केंद्र से आई बड़ी खबर,पोलिंग बूथ में वोट डालने आए बुजुर्ग की मौत

जशपुर। छत्तीसगढ़ की 7 लोकसभा सीटों में मतदान जारी है. इस बीच सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के जशपुर जिले से दुखद खबर सामने आई है. यहां मतदान करने पहुंचे बुजुर्ग मतदाता की मौत हो गई. वृद्ध मृतक का नाम तारसियुस टोप्पो बताया जा रहा है. 

घटना के बाद प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद है. यह पूरा लोदाम के जामटोली मतदान केंद्र क्रमांक 303 का है. बता दें कि छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के लिए 7 लोकसभा सीटों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, दुर्ग, जांजगीर-चांपा और सरगुजा के लिए मतदान जारी है. सुबह 11 बजे तक 29.90% मतदान वोटिंग हुई है. सबसे ज्यादा मतदान अभी तक रायगढ़ में 32.92% हुआ है. जबकि सबसे कम बिलासपुर में 25.29% मतदान हुआ है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें