महासमुंद : बोनस राशि एवं घरेलू विवाद के चलते आधी रात जोर-जोर... - CG Sandesh

महासमुंद : बोनस राशि एवं घरेलू विवाद के चलते आधी रात जोर-जोर से पिटने लगा खिड़की, भयभित होकर चचेरे भाई ने नहीं खोला दरवाजा....

महासमुंद नगर के वार्ड क्रमांक 17 में एक व्यक्ति आधी रात को अपने चचेरे भाई के घर के खिड़की को जोर जोर से पीटने लगा. मामला पुराना घरेलू विवाद एवं बोनस की राशि को लेकर बताया जा रहा है. प्रार्थी ने बताया है कि पुरानी घरेलू विवाद एवं बोनस की राशि के लिए अक्सर उसका चचेरा भाई उसके साथ गाली गलौच करते रहता है.

प्रार्थी अशोक कुमार चन्द्राकर ने पुलिस को बताया कि 1 मई 2024 के रात्रि लगभग 12.00 बजे जब वह अपने परिवार के साथ घर में था उसी समय उसका चचेरा भाई महेश कुमार चन्द्राकर एक बार फिर पुराने विवाद एवं बोनस की राशि के लिऐ उसके घर के खिड़की को जोर-जोर से पिटने लगा तथा जोर जोर से मां बहन की अश्लील गाली करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा.

जिसे प्रार्थी अशोक द्वारा मना करने पर व नही माना और अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देता रहा. अशोक ने बताया कि वह भयभित होकर दरवाजा नही खोला. घटना के बाद से प्रार्थी को उसके चचेरे भाई द्वारा भविष्य में और भी कोई घटना घटित करने की शंका है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महेश कुमार चंद्राकर के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें