सरायपाली : नाबालिग से दुष्कर्म, मामला दर्ज
सरायपाली थाना क्षेत्र से नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गई है. थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 5 मई को आरोपी लक्ष्मण सिदार पिता टीमन सिदार उम्र 21 साल निवासी बस्ती सरायपाली ने नाबालिग युवती को भगा ले जाकर शारीरिक सम्बन्ध बनाया.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण सिदार के खिलाफ भादवि की धारा 363, 376 (2) (एन) तथा 06 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध कायम किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें