news-details

सेजेस बसना में समर क्लासेस आरंभ

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बसना में शासन के आदेशानुसार प्राचार्य के.के.पुरोहित के निर्देशानुसार दस दिवसीय समर क्लास आज दिनांक 6.5.2024 को आरंभ किया गया। समर क्लास के आरंभ के पूर्व मां सरस्वती की पूजा अर्चना प्राचार्य के.के.पुरोहित, एच.के. दास प्रधान पाठक(माध्यमिक विभाग), एच.आर.साव प्रधान पाठक (प्राथमिक विभाग) ने कर समर क्लास के कालखंड के अनुसार कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।

समर क्लास में डांस,संगीत, गीत, क्ले आर्ट, ओरेगेमी,चाइनीज चेकर,कैलीग्राफी, रंगोली, चेस,वॉलीवाल, योग एवं मेडिटेशन, जुंबा डांस,अबेकस बच्चो को सिखाया जाएगा। समर क्लास के नोडल अधिकारी संदीप अग्रवाल व्याख्याता को बनाया गया है जिनके मार्गदर्शन से दस दिवसीय समर क्लास संपन्न होगा।

जिसमे प्रथम दिवस पर बच्चो को विद्यालय के व्यायाम शिक्षक भूपेंद्र प्रधान,सहयोगी लक्ष्मण पटेल के द्वारा योगा, मेडिटेशन एवं जुंबा डांस के संबंध की जानकारी दिए तथा योगेश कुमार प्रधान, धीरेंद्र कुमार भोई द्वारा चाइनीज चेकर एवं चेस के संबंध में बच्चो को मार्गदर्शन दिया गया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी योगेश कुमार बढ़ाई ने दी।




अन्य सम्बंधित खबरें