महासमुंद : कार की ठोकर से बाइक सवार तीन घायल
बलौदाबाजार जिले से महासमुंद आ रहे बाइक सवार तीन लोग कार की ठोकर से घायल हो गए. कार चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है.
ग्राम ससहा थाना पलारी, बलौदाबाजार निवासी चन्द्रशेखर साहू ने पुलिस को बताया की वह 3 मई को अपने भांजे दक्ष साहू एवं मोक्ष साहू को अपने मोटर सायकल क्रं. CG 22 S 4345 में बैठाकर महासमुंद जाने के लिए निकला था.
इसी दौरान सुबह करीब 07:10 बजे तुमगांव से समोदा रोड़ ग्राम भोरिंग के पास एकलव्य स्कूल के सामने तुमगांव की ओर से आ रही कार क्रं. CG22 P 5567 के चालक ने अपने कार को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ठोकर मार दी. हादसे में बाइक सवार तीनों लोगों को चोटे आई है.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी कार चालक के खिलाफ भादवि की धारा 279, 337 के तहत अपराध कायम किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें