अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी ,चौकीदार की जली हुई मिली थी लाश…अव... - CG Sandesh

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी ,चौकीदार की जली हुई मिली थी लाश…अवैध संबंध बनी हत्या की वजह..!!

 बिलासपुर :  कोटा पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है। आरोपी को शक था कि मृतक का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है। इसी कारण हत्यारे ने उसे मौत के घाट उतार दिया। बिलसागुड़ी में इस मामले का रविवार को खुलासा किया गया।

 कोटा थाना क्षेत्र स्थित ओंकार फार्महाउस में 20 और 21 अप्रैल की दरमियानी रात किसी ने बेलटुकरी निवासी रामफल यादव की हत्या कर दी थी। पुलिस को रामफल की लाश चारपाई के नीचे जली हुई हालत में मिली।

जांच के दौरान पता चला था कि किसी ने धारदार हथियार से पहले रामफल को मौत के घाट उतारा फिर चारपाई पर उसके शव को रखकर उसमें आग लगा दी । चारपाई के जलने की वजह से लाश जमीन पर अधजली हालत में पड़ी थी। पहली नजर में पुलिस समझ गई की रामफल की हत्या की गई है, लेकिन पुलिस के लिए यह गुत्थी अनसुलझी थी।


जिसके बाद पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच की। आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले गए। पूछताछ में पुलिस को घटनास्थल के पास में ही रहने वाले भगेला केंवट की गतिविधि संदिग्ध लगने लगी। जब घोघाडीह में रहने वाले भगेला केवट को हिरासत में लेकर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया।

पूछताछ में पता चला कि रामफल यादव का भगेला केवट की पत्नी के साथ अवैध संबंध था। घटना वाली रात उसने धारदार हथियार से गले में वार कर रामफल की हत्या कर दी और फिर सबूत छुपाने शव पर डीजल छिड़क कर उसमें आग लगा दी।

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए हत्यारे रामफल केंवट को हथियार और घटना के वक्त पहने बनियान, डीजल के डब्बे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के लिए यह मामला चुनौती पूर्ण था लेकिन 12 दिनों की कोशिश के बाद पुलिस के हाथ कामयाबी लग ही गयी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें