महासमुंद : तीन के खिलाफ अवैध शराब के मामले में कार्रवाई. - CG Sandesh

महासमुंद : तीन के खिलाफ अवैध शराब के मामले में कार्रवाई.

4 मई को महासमुंद जिले के बसना, पिथौरा और पटेवा थाना क्षेत्र में अवैध शराब बेचने एवं पीने की सुविधा देने वाले 3 लोगों के विरुध कार्रवाई की गई है.

जिसमे बसना पुलिस ने ग्राम खुशरूपाली में आरोपी के घर के सामने आरोपी धनेश्वर बारिक पिता स्व. कुसोबारिक उम्र 26 साल निवासी खुशरूपाली को अवैध रूप से शराब बिक्री करने वास्ते रखे पाए जाने पर उसके कब्जे से 3 लीटर महुआ शराब कीमती 600 रू को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया.

पिथौरा पुलिस ने रानीसागर पारा पिथौरा में आरोपी गितेश कुसवाहा पिता बिरजू कुसवाहा उम्र 30 साल निवासी रानीसागर पारा पिथौरा से अवैध रूप से शराब बिक्री करने वास्ते 4 लीटर महुआ शराब कीमती 800 रू के साथ पाए जाने पर आरोपी के कब्जे से अवैध शराब जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया.

पटेवा पुलिस ने राजा ढ़ाबा के सामने ग्राम झलप में आरोपी मोहन अग्रवाल पिता स्व. देवदत्त अग्रवाल उम्र 50 साल निवासी श्याम नगर झलप को अवैध रूप से आम लोगो को शराब पीने पीलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर उसके विरुद्ध अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया.

उपरोक्त मामलों में आरोपियों के विरुद्ध क्रमशः आबकारी एक्ट धारा 34(1), 34(1) क व 36(सी) पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें