चार दिन बंद रहेगी शराब की दुकाने...जानिए तारीख - CG Sandesh

चार दिन बंद रहेगी शराब की दुकाने...जानिए तारीख

 शराब (Liquor) के शौकीन जान लें इस महीने शराब और बियर की दुकानें चार दिन बंद रहेंगी। दरअसल, लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) मतदान को ध्यान में रखते हुए लखनऊ जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार की ओर से शराब बिक्री बंदी के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

आसपास के जनपदों में 13 तारीख को मतदान है। ऐसे में मतदान से 48 घंटे पूर्व यानी 11 तारीख की शाम छह बजे से सीतापुर, हरदोई और उन्नाव से सटी लखनऊ की सीमा में आठ किलोमीटर तक शराब, भांग आदि की बिक्री पर रोक रहेगी।

जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने बताया कि यह रोक 13 तारीख को मतदान खत्म होने के समय तक जारी रहेगी। इसके बाद 20 को लखनऊ में मतदान है। इसे ध्यान में रखते हुए यहां 18 तारीख की शाम छह बजे से 20 मई को मतदान खत्म होने तक शराब, भांग आदि की दुकानें बंद रहेंगी।

इसी तरह मतगणना वाले दिन चार जून को भी शराब के ठेके बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


लखनऊ के आसपास जिलों कब होगी वोटिंग

बहराइच – 13 मई
हरदोई – 13 मई
लखीमपुर – 13 मई
सीतापुर – 13 मई
उन्नाव-13 मई
लखनऊ – 20 मई
अयोध्या – 20 मई
सुल्तानपुर – 25 मई
रायबरेली – 20 मई
गोंडा – 20 मई
बाराबंकी – 20 मई
अमेठी – 20 मई



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें