जान लीजिए क्या है सरकार का प्लान - CG Sandesh

जान लीजिए क्या है सरकार का प्लान

Onion Export: चुनाव के समय पर देश में प्याज की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. इसके तहत प्याज के निर्यात पर सरकार ने 40 प्रतिशत शुल्क लेने का फैसला किया है. सरकार के इस फैसले से देश में प्याज की कीमतों पर बढ़ने से रोका जा सकेगा.

गर्मियों में प्याज की बढ़ती डिमांड को देखते हुए सरकार ने प्याज के निर्यात पर 40 प्रतिशत शुल्क लगा दिया है. हालांकि देश से प्याज के एक्सपोर्ट पर बैन लगा हुआ है. वहीं, कुछ मित्र देश जैसे संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), बांग्लादेश, श्रीलंका आदि में एक निश्चित मात्रा में प्याज का निर्यात करने की छूट दी गई है.

4 मई से लागू हो गया है आदेश

वित्त मंत्रालय द्वारा जारी हुए नोटिफिकेशन के अनुसार 4 मई से प्याज के निर्यात पर 40 प्रतिशत शुल्क देना होगा. पिछले साल अगस्त के महीने में भी सरकार ने प्याज के निर्यात पर 40 प्रतिशत एक्सपोर्ट ड्यूटी लगी थी. यह 31 दिसंबर 2023 तक ही मान्य थी.


इन चीजों से भी हटाया गया आयात शुल्क

बीते शुक्रवार को सरकार ने चना दाल और पीली मटर के इंपोर्ट पर कोई शुल्क नहीं लगेगा. 31 अक्टूबर 2024 से पहले जारी होने वाले सभी 'बिल ऑफ एंट्री' पर विदेशों से मंगाई जाने वाली पीली मटर पर भी सरकार कोई शुल्क चार्ज नहीं करेगी. चने की दाल और पीली मटर का उपयोग बेसन के लिए किया जाता है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें