CG : हाथी ने महिला को पटक-पटककर मार डाला - CG Sandesh

CG : हाथी ने महिला को पटक-पटककर मार डाला

धमतरी जिले में हाथी के हमले से तेंदुपत्ता तोड़ने गई महिला की मौत हो गई. ग्राम डोकाल निवासी सुरेखा बाई उम्र 42 वर्ष तेंदूपत्ता तोड़ने केरेगांव वन परिक्षेत्र के जंगल में गई थी. इसी दौरान हाथी ने उसे पटक-पटक कर मार डाला. घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगरी-सिहावा क्षेत्र के जंगल में हाथियों का दल विचरण कर रहा है. केरेगांव के जंगल में दो मई की सुबह दल से बिछड़ा एक हाथी ग्राम पंडरीपानी से पालावाड़ी की ओर आगे बढ़ रहा था। दो मई की सुबह तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गई ग्राम डोकाल निवासी सुरेखा बाई का सामना इस हाथी से हो गया। महिला को देखते हमला कर हाथी ने उसे पटक- पटक कर मार डाला. सूचना मिलने के बाद केरेगांव पुलिस और वन विभाग टीम पहुंची. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें