महासमुंद : शराब भट्टी में पड़ताल पर गए पत्रकार को तीन चार अज्... - CG Sandesh

महासमुंद : शराब भट्टी में पड़ताल पर गए पत्रकार को तीन चार अज्ञात व्यक्तियों ने पीटा.

महासमुंद थाना क्षेत्र के शीतलीनाला देशी शराब भट्टी में पड़ताल पर गए एक पत्रकार को तीन चार अज्ञात व्यक्तियों ने मिलकर मारा और अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी. शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर संज्ञान में लिया है.

परमेश्वर कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम फुलझर थाना फिगेश्वर जिला गरियाबंद का रहने वाला है, जो कि विगत 14 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से समाज सेवा का कार्य करते आ रहा है.

परमेश्वर ने बताया कि 1 मई को रात्रि करीबन 07:15 बजे सूचना के आधार पर शीतलीनाला देशी शराब भट्टी में सेल्समेन के द्वारा कोचियों को नियम विरूद्ध बोरियों में शराब बेंचने के मामले के वह पड़ताल के लिये गया था. जिसके बारे में आबकारी विभाग को फोन के माध्यम से जानकारी दिया गया है.

परमेश्वर ने बताया कि इस मामले को लेकर वह पूर्व में खबर भी चलाया है. जिसके बाद 1 मई को भट्टी में हो रही अवैध गतिविधि की जानकारी लेने वह ग्राहक बनकर स्वयं गया. जहां खबर से बौखलाये कुछ असामाजिक तत्व लगभग 03-04 व्यक्तियों द्वारा अचानक परमेश्वर पर जानलेवा हमला कर दिया. और लात घुसे, हाथ मुक्के से मारपीटकर व अश्लील गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी देने लगे. और परमेश्वर के जेब का पैसा को निकाल कर फाड़ दिया.

घटना को महासमुंद के गैंददास मानिकपुरी व अन्य लोग देखे हैं. मामले की शिकायत पर पुलिस ने तीन चार अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें