गोविंदा की भांजी रागिनी खन्ना ने पहले अपनाया ईसाई धर्म, फिर ... - CG Sandesh

गोविंदा की भांजी रागिनी खन्ना ने पहले अपनाया ईसाई धर्म, फिर मांगी माफी, जानें पूरा मामला

मुंबई। गोविंदा की भांजी और ससुराल गेंदा फूल फेम रागिनी खन्ना काफी समय से पर्दे से गायब है। रागिनी अचानक कहा गायब हो गयी थी लेकिन एक बार फिर एक्ट्रेस का नाम सुर्ख़ियों में है। वे अपनी बहन आरती सिंह और दीपक चौहान की शादी के बाद से ही चर्चा में बनी हुई हैं। । हाल ही में बहन आरती सिंह की शादी को लेकर उन्होंने फैंस का ध्यान खींचा। एक्ट्रेस शादी के फंक्शन में शामिल हुई थीं, जहां से उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। वहीं, अब एक्ट्रेस का धर्म बदलने को लेकर हैरान करने वाला पोस्ट सामने आया है।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपने धर्म परिवर्तन की पोस्ट शेयर करते हुए घोषणा की कि अब से वह ईसाई धर्म का पालन करेंगी। हालांकि, 24 घंटे के भीतर रागिनी ने अपने किए गए धर्म परिवर्तन पोस्ट के लिए माफी मांगी और एक हिंदू धर्मगुरु के भाषण का वीडियो अपनी तस्वीर के साथ शेयर किया।

 


रागिनी खन्ना ने मांगी माफी
रागिनी खन्ना ने ईसाई धर्म अपनाने के बारे में जो पोस्ट किया था। उसे अभिनेत्री ने 24 घंटे के भीतर अपने सोशल मीडिया से हटा दिया है और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, 'हाय, मैं रागिनी खन्ना हूं। मैं अपनी पिछली रीलों के लिए माफी चाहती हूं, जिसमें मैंने ईसाई धर्म अपना लिया था। मैं एक बार फिर अपनी जड़ों की ओर लौट आई हूं और इतना ही नहीं अब मैं एक कट्टर हिंदू बन गई हूं... मैंने सनातनी का रास्ता अपना लिया है।'



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें