दुर्ग एवं बिलासपुर न्यायाधीशों का हुआ ट्रांसफर...आदेश जारी..!!
बिलासपुर, हाईकोर्ट ने दुर्ग और बिलासपुर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशों का तबादला आदेश जारी कर दिया है। सोमवार को जारी आदेश में दुर्ग की प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीता यादव को बिलासपुर का जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।
उनकी जगह हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल सुधीर कुमार को दुर्ग जिले का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। रजिस्ट्रार इस्टेब्लिशमेंट आलोक कुमार को रजिस्ट्रार विजिलेंस का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। रजिस्ट्रार विजिलेंस बलराम प्रसाद वर्मा को हाईकोर्ट का नया रजिस्ट्रार जनरल बनाया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें