आज अयोध्या आएगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राममंदिर में राम ... - CG Sandesh

आज अयोध्या आएगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राममंदिर में राम लला के करेंगी दर्शन

लखनऊ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज ( 1 मई) को अयोध्या जाएगी। वह राममंदिर में प्रभु के बाल स्वरुप का दर्शन करेगी। इसकी जानकारी राममंदिर प्रबंधन की तरफ से दी गई है। राष्ट्रपति मुर्मू के विशेष विमान से एक मई शाम करीब चार बजे अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद उन्हें वीआईपी गेट से होते हुए मंदिर परिसर तक ले जाया जाएगा। इस दौरान उनके स्वागत के लिए उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी मौजूद रहने की उम्मीद है।

 


मंदिर प्रबंधन ने बताया कि शाम को सरयू नदी के तट पर होने वाली आरती के समय राष्ट्रपति के आने की उम्मीद है। हालांकि राष्ट्रपति का विस्तृत कार्यक्रम अभी नहीं आया है। राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने कहा कि  इस दौरान आम भक्त भी मंदिर में दर्शन-पूजन करते रहेंगे। प्रयास किया जा रहा है कि राष्ट्रपति के आने से आम लोगों को कोई असुविधा न हो।” अयोध्या के मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कहा कि राष्ट्रपति के काफिले की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए यातायात परिवर्तन और व्यवस्थाएं की जाएंगी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें