महतारी वंदन योजना की राशि कल होगी जारी, ऐसे कर सकते हैं चेक - CG Sandesh

महतारी वंदन योजना की राशि कल होगी जारी, ऐसे कर सकते हैं चेक

1 मई को महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त जारी की जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इसकी लिए पूरी तैयारी कर ली है। प्रदेश की 70 लाख 12 हजार से ज्यादा महिलाओं के खाते में करीब 655 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। आपके खाते में राशि पहुंची या नहीं यह जाने के लिए नीचे दी गई वेबसाइट से चेक कर सकेंगे.

ऐसे करें चेक -

  1. महतारी वंदन योजना का पैसा आया या नहीं चेक करने के लिए सबसे पहले mahtarivandan.cgstate.gov.in वेब पोर्टल को मोबाइल में ओपन कीजिए.
  2. महतारी वंदन योजना की वेबसाइट खुलने के बाद मेनू में आवेदन की स्थिति विकल्प को सेलेक्ट करें.
  3. इसके बाद अपना लाभार्थी क्रमांक या मोबाइल नंबर या अपना आधार कार्ड संख्या कोई भी एक डिटेल भरें.
  4. इसके बाद स्क्रीन में दिए गए कैप्चा कोड को निर्धारित बॉक्स में भरें.
  5. डिटेल इंटर करने के बाद नीचे सबमिट बटन पर क्लिक कीजिए.
  6. जैसे ही डिटेल्स वेरीफाई होगा महतारी वंदन योजना – लाभार्थी आवेदन एवं भुगतान की स्थिति दिखाई देगा.
  7. यहां पर आप चेक कर सकते हैं कि महतारी वंदन योजना का पैसा आपके बैंक अकाउंट में आया या नहीं.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें