महासमुंद : महुआ शराब के साथ तीन को पुलिस ने पकड़ा. - CG Sandesh

महासमुंद : महुआ शराब के साथ तीन को पुलिस ने पकड़ा.

महासमुंद जिले के सरायपाली बसना और सांकरा क्षेत्र में 29 अप्रैल को पुलिस की कार्यवाही के दौरान तीन आरोपियों को महुआ शराब के साथ पकड़ा गया है, जिनके विरुद्ध आबकारी एक्ट 34(1) की कार्यवाही की गई है.

इसमें सरायपाली पुलिस ने आरोपी के घर के ग्राम झिलमीला में आरोपी प्रभात साहू पिता सुरू साहू उम्र 49 साल निवासी झिलमीला से अवैध रूप से बिक्री करने वास्ते रखे 3 लीटर महुवा शराब कीमती 600 रू एवं नगदी रकम 200 रू. को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया है.

सांकरा पुलिस ने पितईपाली सावीत्रिपुर में आरोपी मोहरसाय सोनी पिता रेशमलाल सोनी उम्र 59 साल निवासी पितईपाली सावीत्रिपुर से अवैध रूप से बिक्री करने वास्ते रखे 3 लीटर महुवा शराब कीमती 600 रू को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया है.

बसना पुलिस ने सिटी ग्राऊण्ड के पास देस सिंह सिन्हा पिता स्व. रामचरण सिन्हा उम्र 53 साल निवासी वार्ड नं. 14 बसना से बिक्री करने वास्ते रखे 2.7 लीटर देशी प्लेन शराब कीमती 1350 रू को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें