news-details

सरायपाली : महिला की मौत के बाद लगे भारती हॉस्पिटल मुर्दाबाद के नारे, लापरवाही का लगाया आरोप।

सरायपाली के भारती अस्पताल से फिर एक बार बड़ी लापरवाही करने की बात सामने आ रही है। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल किया गया है। जिसमे कुछ लोग अस्पताल के ही बाहर भारती हॉस्पिटल मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं। जबकि मामले के बाद डॉक्टर व हॉस्पिटल का संचालक करीब 6 घंटे से गायब बताये जा रहे हैं।

ऐसा नही है कि भारती हॉस्पिटल आरोपों के कटघरे में पहली दफा खड़ा हो इसके पहले भी गंभीर से गंभीर आरोप लगने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी इस हॉस्पिटल पर बरसती रही है, और शायद आगे भी बरसती रहे।

इस पूरे मामले के बाद मृतक के परिवार वालों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। मामले में झिलमिल वार्ड नंबर 9 के दिनेश प्रधान की पत्नी रिंकी प्रधान की मृत्यु होने की खबर बताई जा रही है जिसकी मृत्यु के 6 घंटे गुजर जाने के बाद भी डॉक्टर व हॉस्पिटल संचालक गायब है। पूरे मामले में भारती हॉस्पिटल में लापरवाही किये जाने का आरोप लगाया जा रहा है।

नौसिखिया से एनेस्थीसिया दिए जाने का आरोप।

घटना के हॉस्पिटल पर नौसिखिया से एनेस्थीसिया दिए जाने का आरोप लगाए जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि एक एनेस्थीसिया डॉक्टर इस हॉस्पिटल का संचालक भी है जिसे प्रेक्टिस करने की इच्छा नही होती, इसलिए वह नौसिखिया लड़को से मरीजों को बेहोशी का इंजेक्शन डलवाता है।

इस आरोप के संबंध में उच्चस्तरीय जांच की मांग की जा रही है। मातृत्व मृत्यु गंभीर विषय है।

घटना के बाद डॉक्टरी के डिग्री के जांच करने की भी बात कही जा रही है। चूंकि इसके पूर्व भारती हॉस्पिटल में सालों से पदस्थ एक कथित डॉ. प्रवीण शर्मा फर्जी डिग्री मामले में पकड़े गए है। जिसके चलते फर्जी डॉक्टर वाली बात भी लोगों से कही जा रही है।




अन्य सम्बंधित खबरें