महासमुंद : महिला ने पति के खिलाफ दर्ज करायी मारपीट की शिकायत - CG Sandesh

महासमुंद : महिला ने पति के खिलाफ दर्ज करायी मारपीट की शिकायत

महासमुंद थाने में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

उर्वशी मेश्राम ने पुलिस को बताया की वह अपने पति के साथ बीटीआई रोड़ बिजली ऑफिस के पास महासमुंद में किराये के मकान में रहती है. 27 अप्रैल को रात करीब 09:30 बजे उर्वशी अपने पति के साथ घर पर थी. उर्वशी का पति देवेंद्र बाम्बोडे उर्वशी को तुम मेरा पैसा मनमानी ढंग से काफी खर्चा करती हो एवं अपने माता-पिता से काफी बात करती हो कहने लगा.
उर्वशी ने कहा ऐसा नहीं करती आपके जानकारी में ही खर्च करती हूं. माता पिता से भी आवश्यकता से ज्यादा बातचीत नहीं करती.

इतने में देवेंद्र गाली गलौज कर मारपीट करने लगा. मारपीट से उर्वशी को चोटे आई. उर्वशी ने 100 नंबर डायल कर घटना की सुचना दी. जिसके बाद पुलिस वाले आकर उसे जिला अस्पताल महासमुंद में ईलाज कराये.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी देवेन्द्र बाम्बोड़े के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें