फिल्म रामायण के सेट से रणबीर कपूर और साईं पल्लवी का फर्स्ट ल... - CG Sandesh

फिल्म रामायण के सेट से रणबीर कपूर और साईं पल्लवी का फर्स्ट लुक लीक

मुंबई। अयोध्या के युवराज भगवान राम के रूप में पारंपरिक पोशाक में रणबीर और राजकुमारी सीता के रूप में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी की तस्वीरें शनिवार को रामायण सेट से लीक हो गई  है। ज़ूमटीवी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ऐतिहासिक महाकाव्य के सेट से रणबीर और सई की झलकियां पोस्ट कीं है। अभिनेताओं को पहली बार पारम्परिक वेशभूषा में देखा गया है।

अलग-अलग एंटरटेनमेंट पोर्टल्स ने यह बताया गया है कि रणबीर भगवान राम की भूमिका निभाने के लिए सख्त शाकाहारी भोजन और वर्कआउट रूटीन का पालन कर रहे हैं। बता दें कि, रणबीर को आखिरी बार संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' में देखा गया था, जिसमें रश्मिका मंदाना के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी, सौरभ सचदेवा, शक्ति कपूर और अन्य कलाकार थे।

 


अरुण गोविल को दिया गया ख़ास रोल

बता दें कि, अरुण गोविल को राजा दशरथ के रूप में कपड़े पहने देखा गया, जबकि लारा दत्ता कैकेयी के गेटअप में थे। बॉबी देओल, विजय सेतुपति और सनी देओल बाकायदा कुंभकरण, विभीषण और भगवान हनुमान की भूमिका निभाने की खबरें भी आई हैं। हालांकि, इसके बारे में आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें