अति संवेदनशील क्षेत्र में हुई लोकतंत्र की जीत...सभी मतदान दल... - CG Sandesh

अति संवेदनशील क्षेत्र में हुई लोकतंत्र की जीत...सभी मतदान दल सुरक्षित वापस लौटे

चुनाव संपन्न कराकर ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में जमा करवाने की प्रक्रिया कल रात से शुरू हो गया है. जानकारी के मुताबिक मतदान केन्द्रों पर चुनाव संपन्न कराने के बाद सभी मतदान दल कड़ी सुरक्षा में वापस लौट रहे हैं

आज गरियाबंद ज़िले के अति सावेंदशील क्षेत्र आमामौरा और ओढ़ जैसे मतदान केंद्र से मतदान दलों को हेलीकॉफ्टर की मदद से सुरक्षित वापस लाया गया है. मतदान दल के वापस पहुंचने पर मतदानकर्मियों का कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने फूलों से स्वागत किया गया


सभी मतदान दल सुरक्षित वापस लौटे

वापस लौटे मतदानकर्मियों ने अनुभव साझा किया. उन्होंने बताया कि जवानों ने सुरक्षा के साये में मतदान केन्द्रों तक पहुंचाया. उनकी भरपूर मदद शामिल रही. इस बार महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर 80 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई. पुरूषों के साथ महिला बुजुर्ग और युवाओं ने भी बढ़ चढ़कर मतदान किया. मतदान केंद्रों से लेकर अति संवेदनशील क्षेत्रो में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किये जाने से किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं घटी.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें