Breaking : नक्सलियों ने की कांग्रेस के पूर्व सरपंच की हत्या.... - CG Sandesh

Breaking : नक्सलियों ने की कांग्रेस के पूर्व सरपंच की हत्या...बेटे को भी दी थी दर्दनाक मौत…!!

दंतेवाड़ा. अरनपुर थाना क्षेत्र के पोटली में पूर्व जनपद सदस्य और सरपंच रहे जोगा को माओवादियों ने मौत के घाट उतारा है. देर रात घर में घुसे हथियारबंद नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है. नक्सलियों का आरोप है कि जोगा पुलिस की मदद करता था और भाजपा के लिए प्रचार करता था. सच तो ये है कि जोगा ने सीपीआई के लिए राजनीति की. इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गया.


मौजूदा समय में जोगा पोडियामी की पत्नी जनपद सदस्य हैं. जोगा का परिवार माओवादियों की रडार पर पहले से है. माओवादियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में जोगा के बेटे हरीश पोडियामी की भी हत्या की थी. तकरीबन छह वर्ष पूर्व माओवादियों ने जनदालत में मां और पिता के सामने पुत्र जोगा को मौत के घाट उतारा था. अब पिता जोगा पोडियामी को भी मार डाला.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें