महासमुंद : स्ट्रांग रूम किया गया सील, पूरी प्रक्रिया की हुई ... - CG Sandesh

महासमुंद : स्ट्रांग रूम किया गया सील, पूरी प्रक्रिया की हुई वीडियो ग्राफी

महासमुंद : महासमुंद लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत महासमुंद जिले में हुए लोकसभा मतदान की ईव्हीएम मशीनों को आज भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अनिल अग्रवाल और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकरी श्री प्रभात मलिक की उपस्थिति में चारो विधानसभा क्षेत्र के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम में सील किया गया।

स्ट्रांग सील के दौरान सहायक रिटर्निंग अधिकारी रवि साहू, उमेश साहू, सृष्टि चन्द्राकार, ओंकारेश्वर सिंह, उपजिला निर्वाचन अधिकारी निर्भय साहू, एवं राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित थे। 

इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफ़ी कराई गई है। इन चारों स्ट्रांग रूम को आगामी 4 जून मतगणना दिवस के दिन सुबह विधिवत खोला जाएगा। स्ट्रांग रूम सील के बाद कलेक्टर मलिक ने अधिकारियों सहित स्ट्रांग रूम एवं कृषि उपज मंडी परिसर की सुरक्षा के लिए लगाई गई सीसी कैमरे की मॉनिटरिंग कक्षा का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें