रजनांदगांव में भाजपाईयों ने चुनाव को बाधित करने का प्रयास कि... - CG Sandesh

रजनांदगांव में भाजपाईयों ने चुनाव को बाधित करने का प्रयास किया : कांग्रेस

संभावित हार के डर से भाजपाई गुंडा गर्दी पर उतारू थे : सुशील

रायपुर। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के कवर्धा में भाजपाइयों की गुंडागर्दी बूथों पर दिखी। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में सरकार के संरक्षण में भाजपा ने गुंडागर्दी कर चुनाव में बाधा पहुंचाने का काम किया। कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल के साथ बूथ पर अभद्रता करने की कोशिश किया। भाजपा राजनांदगांव में हार को देखकर बौखला गयी तथा उसने सारी लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार-तार कर दिया था। इसके बावजूद राजनांदगांव की जनता ने भूपेश बघेल के पक्ष में जमकर मतदान किया है। राजनांदगांव से कांग्रेस प्रचंड मतो से चुनाव जीत रही है।

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अपने प्रत्याशी के खिलाफ पड़ रहे मतदान से बौखलाये भाजपा नेता बूथों में घुसकर लोगो को धमका रहे थे। कवर्धा विधानसभा के बूथ क्र. 209, 210, 211 में गृहमंत्री विजय शर्मा के करीबी भाजपा नेता और सौरभ सिंह कवर्धा मंडल अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी, मुकेश सेन जबरीया बूथ में घुसने की कोशिश कर रहे। इस दौरान जब वहां पर पुलिस के आईपीएस अधिकारी इनको रोकने पहुंचे तो उनके साथ भी भाजपा नेता गुंडा गर्दी करने लगे। पुलिस के अधिकारी को मारने की धमकी दी गयी तथा यह कहा हम तो घुसेंगे हिम्मत है तो रोककर दिखाओ। भाजपाइयों ने चुनाव को प्रभावित किया।उन्होंने कहा कि यह मामला बेहद ही गंभीर है। गृहमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र का मामला है। ऐसे में पुलिस के अधिकारी भी दबाव में है। चुनाव आयोग पूरे घटनाक्रम को संज्ञान में लेकर तत्काल गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ एफआईआर करे और इनकी गिरफ्तारी की जाये। इस पूरे मामले को संरक्षण देने वाले राज्य के गृहमंत्री के विरूद्ध भी आयोग को कार्यवाही करनी चाहिये। कांग्रेस राज्यपाल से मांग करती है कि गृहमंत्री विजय शर्मा को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें