राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर में कांग्रेस के पक्ष में लहर द... - CG Sandesh

राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर में कांग्रेस के पक्ष में लहर दिखी : दीपक बैज

 पीसीसी चीफ ने मतदाताओं का जताया आभार

रायपुर :- दूसरे चरण की तीन लोकसभा सीटों में मतदान के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि भीषण गर्मी में लोगों ने लाईन लगाकर मतदान किया, यह लोकतंत्र के प्रति देश और छत्तीसगढ़ के मतदाताओं की आस्था को बताता है। पहले चरण और दूसरे चरण के मतदान के बाद मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं का रूझान कांग्रेस के प्रति साफ दिखा। भीषण गर्मी में लोग बदलाव करने के लिये घरों से निकल कर वोट डालने आये। छत्तीसगढ़ में अभी तक हुये चारों लोकसभा सीटों में कांग्रेस पार्टी प्रचंड मतों से जीत रही है। आज हुये मतदान में राजनांदगांव से भूपेश बघेल, महासमुंद से ताम्रध्वज साहू, कांकेर से बीरेश ठाकुर चुनाव जीत रहे है।

दीपक बैज ने कहा कि पहले और दूसरे चरण के बाद कांग्रेस पार्टी का पूरा फोकस तीसरे चरण की 7 सीटों पर है। तीसरे चरण की सातों सीटों में भी कांग्रेस के उम्मीदवारों के पक्ष में बेहतर माहौल दिख रहा है। प्रदेश में बदलाव की लहर चल रही है जो दो चरणों में साफ दिखा और तीसरे चरण में भी मतदान मोदी के खिलाफ होगा।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बताएं कि उनके दो कार्यकाल पूरा होने के बाद भी उनके 2014 के वायदों का क्या हुआ? 100 दिन में महंगाई कम करने का वादे कर क्या हुआ? किसानों की आय दोगुनी का क्या हुआ? मोदी यह बताये 10 साल के बाद भी अपने समर्थन मूल्य गारंटी के लिये भारत का किसान दिल्ली की ओर कूच कर रहा है। युवाओं को 2 करोड़ रोजगार क्यो नही मिला, पेट्रोल डीजल के दाम 35 रू क्यो नही हुआ? हर के खाते में 15 लाख क्यो नही आया? 2022 तक हर आवासहीनों के मकान के वायदे का क्या हुआ, विदेशों से काला धन लाकर हर नागरिक के खाते में 15 लाख लाने के वादे का क्या हुआ? मोदी बताएं देश के महिलाओं को सुरक्षित वातावरण क्यों नहीं मिल रहा है? प्रधानमंत्री, कांग्रेस को कोसने के बजाय अपने 10 साल के वादों का हिसाब जनता को दे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें