महासमुंद : पहली बार मतदान कर प्राची मिश्रा बेहद खुश नजर आई - CG Sandesh

महासमुंद : पहली बार मतदान कर प्राची मिश्रा बेहद खुश नजर आई

पहली बार मतदान करने 18 प्लस आयु वर्ग के क्लब पारा निवासी युवा मतदाता प्राची मिश्रा बेहद खुश नजर आई। प्राची मिश्रा ने उत्साह के साथ मतदान किया। आदर्श मतदान केन्द्र शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय वाणिज्य भवन में वे सुबह से मतदान करने पहुंची थी। प्राची ने कहा कि यहां मतदान केंद्र का साज सज्जा देखकर उन्हें बहुत ही अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा गर्मी के मौसम को देखते हुए छाया, कूलर, पानी की अच्छी व्यवस्था की गई है। उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन की व्यवस्था को सराहा और अपने जैसे युवाओं को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित भी किया।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें