Bank Holiday In May: मई में करीब आधे महीने बैंक रहेंगे बंद, ... - CG Sandesh

Bank Holiday In May: मई में करीब आधे महीने बैंक रहेंगे बंद, यहां देखिए छुट्टियों की लिस्ट

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने अगले महीने (मई) में पड़ने वाले बैंकों की छुट्टी का कैलेंडर जारी कर दिया है। रिजर्व बैंक की तरफ से जारी कैलेंडर के मुताबिक, मई महीने में कुल 14 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। इसमें 2 दिन शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 4 दिन रविवार के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा। इसके अलावा अन्य 8 दिन क्षेत्रवार उत्सवों, लोकसभा चुनाव और राष्ट्रीय त्योहार के कारण बैंक बंद रहेंगे।

  


मई में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट


1 मई को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर पूरे महारष्ट्र में बैंक बंद रहेंगे।
5 मई को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।
7 मई को लोकसभा चुनाव के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
8 मई को रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती के अवसर पर बैंकों में छुट्टी रहेगी।
10 मई को अक्षय तृतीया के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
11 मई को शनिवार के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।
12 मई को रविवार के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा।
13 मई को लोकसभा चुनाव के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
16 मई को स्टेट डे के चलते सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।
19 मई को रविवार के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा।
20 मई को लोकसभा चुनाव के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
23 को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बंद रहेंगे।
25 मई को चौथे शनिवार के कारण बैंक में अवकाश रहेगा।
26 मई को रविवार के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा।  



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें