पटना जंक्शन के पास होटल में लगी भीषण आग,तीन लोगों की मौत, कई... - CG Sandesh

पटना जंक्शन के पास होटल में लगी भीषण आग,तीन लोगों की मौत, कई झुलसे

  पटना।बिहार की राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना जंक्शन के पास एक होटल में भीषण आग लग गई है। आग की चपेट में आने से तीन व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कई झुलस गए। आग लगने से मौके पर मची अफरा-तफरी मच गई। फायर बिग्रेड की पांच गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं। बताया जा रहा है कि आग लगने की ये घटना रेलवे स्टेशन से 50 मीटर की दूरी पर हुई है।
 
 

आग लगने से बिल्डिंग के उपर कई लोग फंसे हुए हैं, जिनका रेसक्यू किया जा रहा है। वहीं होटल के नीचे खड़ी कई गाड़िया भी आग की चपेट में आ गई हैं। खबर है कि अबतक 26 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने की वजह से ये आग लगी है।  


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें