महासमुंद : स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी की स्कूटी चोरी - CG Sandesh

महासमुंद : स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी की स्कूटी चोरी

महासमुंद से घर के सामने खड़ी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी की स्कूटी चोरी की खबर सामने आई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, G 18 न्यु सिविल लाईन कलेक्टर कॉलोनी महासमुंद निवासी महिमा सिंह दुबे स्वास्थ्य विभाग में मेडिसिन सप्लाई विभाग में सहायक प्रबंधक के पद पर पदस्थ है. 23 अप्रैल को महिमा अपनी स्कूटी क्र. CG 07 BF 8583 से अपने कार्यालय रायपुर रोड महासमुंद गई थी. शाम करीब 06 बजे अपने घर वापस आई तो अपनी स्कूटी को अपने घर के सामने खड़ी कर ताला लगाकर अपने घर चली गई.

महिमा ने 24 अप्रैल की सुबह देखा तो उसकी स्कूटी किसी ने चोरी कर ली थी. स्कूटी की कीमत करीब 25000 रूपये आंकी गई है. पतासाजी के बाद भी स्कूटी नहीं मिली तो चोरी की शिकायत थाने में दर्ज करायी गई. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत केस दर्ज किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें