महासमुंद : वेबकास्टिंग के माध्यम से निगरानी करने अतिरिक्त कर... - CG Sandesh

महासमुंद : वेबकास्टिंग के माध्यम से निगरानी करने अतिरिक्त कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी

महासमुंद : लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक द्वारा वेबकास्टिंग के माध्यम से निगरानी करने हेतु अतिरिक्त कर्मचारियों की विधानसभावार ड्यूटी लगाई गई है। उक्त कर्मचारी नोडल अधिकारी वेबकास्टिंग पंकज मिश्रा के मार्गदर्शन मं कार्य संपादित करेंगे। विधानसभा 39-सरायपाली के मतदान केन्द्रों का वेबकास्टिंग के माध्यम से निगरानी के लिए लक्ष्मी ध्रुव सहायक ग्रेड-3 कृषि, तारिणी चन्द्राकर सहायक ग्रेड-3 पंचायत, एवं नमिता ठाकुर सहायक ग्रेड-3 कृषि उपज मंडी समिति की ड्यूटी लगाई गई है। 

इसी तरह विधानसभा 40-बसना के लिए ममता चन्द्राकर सहायक ग्रेड-3 जल संसाधन संभाग, लतिका ध्रुव सहायक ग्रेड-3 एवं खुशबु चन्द्राकर सहायक ग्रेड-03 पीएचई, विधानसभा 41-खल्लारी के लिए श्वेता कोचर सहायक ग्रेड-3 आयुर्वेद विभाग, भानुप्रिया ध्रुव सहायक ग्रेड-3 एवं सविता सिन्हा सहायक ग्रेड-2 वन विभाग तथा विधानसभा 42-महासमुंद के लिए गीता चन्द्राकर डाटा एण्ट्री ऑपरेटर वाणिज्यकर, योगेश्वरी साहू सहायक ग्रेड-3 एवं लक्ष्मी चौहान सहायक ग्रेड-3 खंड चिकित्सा की ड्यूटी लगाई गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें