सरायपाली : खाना बनाने नहीं आता कहकर पत्नी से मारपीट, केस दर्... - CG Sandesh

सरायपाली : खाना बनाने नहीं आता कहकर पत्नी से मारपीट, केस दर्ज

बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम खोखेपुर में पति ने खाना बनाने नहीं आता कहकर पत्नी की पिटाई कर दी. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

ग्राम खोखेपुर निवासी रूकनी प्रधान ने पुलिस को बताया की 22 अप्रैल को सुबह करीबन 7 बजे उसके पति केशनाथ प्रधान नें तुमको खाना बनानें नहीं आता है कहकर गंदी-गंदी गाली-गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट की और धक्का दे दिया, जिससे रूकनी घर के दरवाजा के चौखट से टकरा गई, जिससे उसके माथा में चोट आकर खून निकलनें लगा. 

केशनाथ ने इस घटना को अपनें माता-पिता को बताओगी तो जान से मार दूंगा कहकर धमकी देने लगा.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी केशनाथ प्रधान के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें