पीएम मोदी आज सरगुजा में करेंगे चुनावी सभा,जनसभा में दिग्गज क... - CG Sandesh

पीएम मोदी आज सरगुजा में करेंगे चुनावी सभा,जनसभा में दिग्गज कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री बीजेपी में होंगे शामिल

रायपुर। पीएम मोदी ने रायपुर राजभवन में विभिन्न सामाजिक संगठनों से मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक सामाजिक संगठनों को पीएम मोदी से मुलाकात के लिए सुबह 6 से 7 तक समय मिला था। पीएम मोदी ने कई विषयों पर सभी से चर्चा की है। फ़िलहाल मुलाकात कर सामाजिक संगठन के जन प्रतिनिधि राजभवन से निकल गए गए। प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व मंत्री बीजेपी में होंगे शामिल बता दें कि पीएम मोदी साढ़े 8 बजे सरगुजा लोकसभा के अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे। वे माना एयरपोर्ट से सरगुजा के लिए उड़ान भरेंगे। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व मंत्री बीजेपी में शामिल होंगे।

 


पीएम मोदी की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता लेंगे। गौरतलब है कि पीएम मोदी 23 अप्रैल को छग के तीन लोकसभा क्षेत्रो में जनसभाएं की है। वे दो दिवसीय दौरे पर छग आए हुए है। सक्ति, धमतरी और महासमुंद में सभा करने के पश्चात् उन्होंने रायपुर राजभवन में रात्रि विश्राम किया। अंबिकापुर 10.35 बजे अंबिकापुर हेलीपैड पर उनका विमान उतरेगा। 10:40 बजे अंबिकापुर हेलीपैड से सड़क मार्ग से पीजी कालेज मैदान पहुंचेंगे। 10:45 से 11:25 तक आमसभा को संबोधित करेंगे। यहां से वे रायगढ़ एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें