महासमुंद : सामान्य प्रेक्षक अग्रवाल ने बेलसोंडा और खरोरा के मतदान केन्द्र का किया निरीक्षण
महासमुंद : लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत महासमुंद लोकसभा क्षेत्र 09 के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अनिल कुमार अग्रवाल ने आज बेलसोंडा और खरोरा के मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने मतदान केन्द्रों में आवश्यक सुविधाओं का जायजा लेते हुए रैम्प, पानी, छाया और शौचालय आदि व्यवस्थाओं को देखा तथा बीएलओ से वोटर स्लिप और वोटर गाइड वितरण की जानकारी ली। 
इसके अलावा उन्होंने मतदान क्षेत्र में अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर लाइजनिंग अधिकारी खनिज अधिकारी सनत कुमार साहू साथ थे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें