सक्ती : पीएम मोदी कांग्रेस पर बरसे ,कहा-“कांग्रेस के लोग कहत... - CG Sandesh

सक्ती : पीएम मोदी कांग्रेस पर बरसे ,कहा-“कांग्रेस के लोग कहते हैं कि हम मोदी का सिर फोड़ देंगे,जब तक मेरे देश की माताएं-बहनें बैठी हैं, मुझे कुछ नहीं हो सकता

सक्ती । जांजगीर-चांपा में PM नरेंद्र मोदी ने कहा, “कांग्रेस के लोग कहते हैं कि हम मोदी का सिर फोड़ देंगे। जब तक मेरे देश की माताएं-बहनें बैठी हैं, मोदी को कोई कुछ नहीं कर सकता। ये माताएं-बहनें ही मेरा रक्षा कवच हैं।” आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैंने तय किया है कि मुफ्त राशन देने वाली यह योजना आने वाले 5 सालों तक चलती रहेगी। आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लख रुपए के मुफ्त इलाज की गारंटी अब तक छत्तीसगढ़ के जितने भी परिवार हैं उनमें जो भी बुजुर्ग 70 साल के ऊपर के जो भी लोग हैं, अगर कोई बीमार हो जाए तो अब इलाज करने में जरा भी कंजूसी करने की जरूरत नहीं है। अब अच्छे से अच्छे अस्पताल का चयन आप करेंगे और खर्चा नरेंद्र मोदी की सरकार देगी।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार खेती किसानी में किसान से जुड़ी महिलाओं की लागत को दुगना करने में लगी है। हम ड्रोन तकनीकी से माताओं बहनों को जोड़ते हुए रोजगार उपलब्ध कराने में जुटे हुए हैं। पीएम ने कहा कि यह मोदी की गारंटी है कि 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाएंगे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें