मुख्यमंत्री केजरीवाल को फिर झटका, डॉक्टर से परामर्श की मांग ... - CG Sandesh

मुख्यमंत्री केजरीवाल को फिर झटका, डॉक्टर से परामर्श की मांग खारिज, जानिए कोर्ट ने क्या कहा

 नई दिल्ली। शराब घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है. निजी डॉक्टर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कंसल्टेशन की मांग वाली उनकी याचिका पर खारिज कर दी गई है. अगर केजरीवाल को जेल में स्पेशल कंसल्टेशन की जरूरत होती है तो तिहाड़ जेल के अधिकारी एम्स के निदेशक द्वारा गठित बोर्ड से परामर्श करेंगे.


कोर्ट ने अपने आदेश में कहा, अगर अरविंद केजरीवाल को जेल में स्पेशल कंसल्टेशन की जरूरत होती है तो तिहाड़ जेल के अधिकारी एम्स के निदेशक द्वारा गठित मेडिकल बोर्ड से परामर्श करेंगे. गठित मेडिकल बोर्ड उनको इंसुलिन दिए जाने के बारे में निर्णय लेगा. बोर्ड केजरीवाल के लिए डाइट और खाने का प्लान निर्धारित करेगा. उनको तिहाड़ जेल में घर का खाना जारी रहेगा.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें