मौसम अपडेट : आसमान में चारों ओर घनघोर काली घटाएं, अगले दो दि... - CG Sandesh

मौसम अपडेट : आसमान में चारों ओर घनघोर काली घटाएं, अगले दो दिनों के लिए बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट

 सोमवार की सुबह आसमान में चारों ओर घनघोर काली घटाएं नजर आने लगी। हवा की गति थोड़ी तेज थी। ठंडी हवाओं से मौसम खुशनुमा बना रहा। मौसम को देख घूमने फिरने वालों की चांदी हो गई। लुत्फ उठाने आसपास पर्यटन क्षेत्रों की ओर मुड़ गए। इधर शाम को फिर बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को भी आसमान में बादलों की स्थिति ऐसे ही बनी रहेगी। फिलहाल घूमने फिरने वालों के लिए यह मौसम पूरी तरह अनुकूल है।

मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और पाकिस्तान के ऊपर स्थित है। एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका/ हवा की अनियमित गति दक्षिण छत्तीसगढ़ से दक्षिण केरल तक स्थित है। जिसके प्रभाव से मौसम में बदलाव हुआ है। प्रदेश में वर्षा की संभावना बनी हुई है।


27 अप्रैल से फिर बदलेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञ अब्दुल सिराज खान की मानें तो द्रोणिका के असर से मंगल को भी बादलों की उपस्थिति रहेगी। किंतु वर्षा की स्थिति कम होगी। लेकिन 27 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की स्थिति में मौसम में परिवर्तन संभावित है। फिलहाल 24 अप्रैल से गर्मी का असर तेज होगा।
प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना

मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने, ओला वृष्टि होने तथा वज्रपात होने की भी संभावना है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः मध्य छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में गिरावट संभावित है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें