प्रियंका गांधी ने राजनांदगांव लोकसभा के बालोद में जनसभा को क... - CG Sandesh

प्रियंका गांधी ने राजनांदगांव लोकसभा के बालोद में जनसभा को किया संबोधित

बालोद। कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने राजनांदगांव लोकसभा के बालोद में जनसभा को संबोधित किया। दूसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल को महासमुंद, राजनांदगांव और कांकेर लोकसभा सीट में है। वहीं तीसरे चरण का मतदान रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़, सरगुजा, कोरबा और जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट पर सात मई को होगा। परिणाम चार जून को आएगा। गौरतलब है कि प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों में से अब तक केवल एक सीट बस्तर के लिए चुनाव हुआ है। बाकी 10 सीटों के लिए मतदान बाकी है। बस्तर में शनिवार को मतदान दल सकुशल लौटा।


ईवीएम, बैलेट यूनिट और वीवीपैट सहित अन्य मतदान सामग्रियों को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा सामान्य प्रेक्षक की उपस्थिति में जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम में सील बंद किया गया। बस्तर जिले अंतर्गत तीन निर्वाचन क्षेत्र की मतदान सामग्री शासकीय आदर्श महाविद्यालय स्थित स्ट्रांग रूम में रखकर सीलिंग की कार्यवाही की गई।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें